शिखिल ब्यौहार, भोपाल। भारत अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीधे पूछा है कि अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोलने पर उनका क्या कहना है, और क्या इससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा?

READ MORE: नेता प्रतिपक्ष ने राजस्व मंत्री पर साधा निशानाः उमंग सिंघार ने लिखा- सत्ता के दुरुपयोग और महिला-विरोधी मानसिकता का प्रमाण

दिग्विजय सिंह ने अमेरिकी कृषि सचिव ब्रुक रोलिंस के एक सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि रोलिंस ने दावा किया है – “नई US-India डील से अमेरिकी फार्म उत्पाद भारत के विशाल बाजार में ज्यादा निर्यात होंगे, जिससे कीमतें बढ़ेंगी और ग्रामीण अमेरिका में पैसा आएगा।” उन्होंने इसे अमेरिकी किसानों के लिए ‘America First’ जीत बताया है।

दिग्विजय सिंह का आरोप है कि इस निर्णय से अमेरिकी किसानों को लाभ पहुंचेगा, लेकिन भारत के किसानों को भारी नुकसान होगा। वे भारतीय बाजार में सस्ते और सब्सिडाइज्ड अमेरिकी उत्पादों के आने से स्थानीय किसानों की आय पर असर पड़ने की आशंका जता रहे हैं।

READ MORE: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: 5 साल में 10 हजार से ज्यादा स्कूल बंद– उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर स्पष्ट जवाब देते हुए कहा है कि डील में भारतीय किसानों, खासकर छोटे-मझोले और डेयरी सेक्टर के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने संसद और मीडिया में दोहराया कि मुख्य अनाज, डेयरी, प्रमुख फलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित रखा गया है, और कोई ऐसा बाजार नहीं खोला गया जिससे किसानों का अहित हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m