आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में सासंद कंगना रनौत के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है. बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुतला दहन कर उस बयान को महिलाओं और युवाओं का अपमान बताया. 

सार्वजनिक मांफी की मांग

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने दोनों से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए भाजपा पर युवाओं और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं और महिलाओं पर की गई कथित टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है. उनका आरोप है कि इस तरह के बयान जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं.

युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए और कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित नेताओं ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा.

जानें कंगना की किस टिप्पणी से है कांग्रेस को आपत्ति?

दिल्ली में पेपर लीके के मुद्दे पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर बड़ी संख्या में सीजेपी के प्रदर्शन में कई युवक और युवतियां शामिल हुईं. इस दौरान सामने आए कुछ वीडियो में पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मंडी सांसद कंगना रनौत ने युवा पीढ़ी को ‘गटर जेनरेशन’ बताया. उन्होंने कहा कि “मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना अजीब और इतना बुरा कुछ नहीं देखा है. इन्हें किसने जन्म दिया है, कौन इनका पालन-पोषण कर रहा है? यह गटर की पीढ़ी है. ये लड़कियां अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं.”

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H