रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने प्रस्तावक…

बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. सीट हो रही सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

