Delhi Babarpur Congress Councillor Assault Video: दिल्ली में कांग्रेस पार्षद को कुर्सियों से जमकर पीटा गया। पीटने वाले सभी वकील के ड्रेस पहने हुए थे। ये पूरा वाकया शाहदरा नॉर्थ जोन चेयरमैन पंकज लूथरा के ऑफिस में हुआ। वहीं मौजूद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवान बेबस खड़े होकर पूरा माजरा बस देखते रहे। पार्षद के साथ मारपीट करने और उनपर कुर्सियां फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कबीर नगर वार्ड नंबर 234 का है। यहां से हाजी ज़रीफ़ कांग्रेस पार्षद हैं। यह घटना शाहदरा ज़ोन में दिल्ली नगर निगम (MCD) के ऑफिस में हुई।
पीड़ित पार्षद के मुताबिक विवाद की शुरुआत कबीर नगर इलाके में चल रही कुछ कथित अवैध फैक्ट्रियों को MCD की ओर से सीलिंग का नोटिस दिए जाने के बाद हुई। इलाके के कुछ लोगों को शक था कि फैक्ट्रियों के खिलाफ नोटिस पार्षद के कहने पर MCD अधिकारियों ने जारी किए हैं। आरोप है कि इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। पार्षद के मुताबिक, जब वो शाहदरा ज़ोन में दिल्ली नगर निगम (MCD) के ऑफिस में जोन चेयरमैन पंकज लूथरा के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान कई लोग जोन अध्यक्ष के कार्यालय में दाखिल हो गए। उन लोगों ने पहले पार्षद के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पार्षद के साथ मारपीट करने लगे।
देखते ही देखते सभी लोग पार्षद पर टूट पड़े। वकीलों ने पार्षद हाजी जरीफ के साथ मारपीट कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उनपर कुर्सियां फेंकने लगे। इससे पार्षद कुर्सियों के नीचे दब गए। पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।
पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी उठे सवाल
पार्षद ने दावा किया है कि घटना के दौरान वेलकम थाने के SHO भी मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद उनके साथ मारपीट हुई। इस दावे को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल यह पूरा विवाद कबीर नगर में कथित अवैध फैक्ट्रियों को दिए गए MCD के नोटिस से जुड़ा बताया जा रहा है। पार्षद ने साफ किया है कि नोटिस जारी कराने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

