चंडीगढ़ मेयर चुनाव : चंडीगढ़ में मेयर पद को लेकर सियासी जोड़-तोड़ अपने चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अपने जीते हुए छह पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया हुआ है। इन पार्षदों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि कांग्रेस पार्टी का मेयर ही बनेगा।
सीनियर डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार भी होटल में ठहरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें लगातार डराने-धमकाने के साथ-साथ बड़ी पेशकश कर रही है, लेकिन वे पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जिस तरह भाजपा ने जबरदस्ती की थी और सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला था, इस बार भी वे चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाएंगे।
‘आप’ से गठबंधन नहीं, लेकिन भाजपा को हराने का फैसला
आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने स्पष्ट किया कि उनका आप के साथ कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता को भाजपा से मुक्त कराने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है कि मेयर पद के लिए ‘आप’ का उम्मीदवार होगा, जबकि कांग्रेस का सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर का उम्मीदवार होगा।
पार्षदों ने बताया कि वे हाल ही में फरीदकोट भी गए थे और वहां माथा टेककर आए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी होटल में पहुंचेंगे। साथ ही बताया कि वे कल सीधे यहां से चंडीगढ़ जाएंगे, वोट डालेंगे और अपना मेयर बनाएंगे।

मेयर बनने के लिए 19 वोट जरूरी
चंडीगढ़ में मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 19 वोटों की जरूरत होती है। दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं और एक वोट लोकसभा सांसद द्वारा डाला जाता है, जिससे कुल मतों की संख्या 36 हो जाती है। इसी कारण इन तीनों पदों के लिए 19 वोटों की आवश्यकता होती है।
वर्तमान में भाजपा के पास 15 पार्षद हैं, आम आदमी पार्टी के पास 13, कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं और कांग्रेस के पास लोकसभा सांसद का पद भी है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। इस तरह, इंडिया गठबंधन की दोनों पार्टियों के पास बहुमत से केवल एक वोट अधिक है।
- विजिलेंस रेड के बाद दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित, आय से अधिक संपत्ति का मामला
- Coal India Q2 Results: मुनाफा 57% बढ़ा, लेकिन इस वजह से आई तिमाही कमाई में गिरावट; निवेशकों को मिलेंगे 10.25 रुपए
- Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 95.19 पर पहुंचा, जानिए कैसे डाउन हुआ डॉलर ?
- धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर संत समाज में खींचतान: करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहने पर साध्वी हर्षा रिछारिया ने उठाए सवाल; बोलीं- व्यासपीठ पर संयम जरूरी
- Gold Silver Rate Today: दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, दिल्ली-इंदौर से रायपुर तक जानें 24K, 22K और 18K के भाव
