अमृतसर। चंडीगढ़ मसले पर केंद्र सरकार ने अभी भले ही यू टर्न ले लिया है। लेकिन हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के नेताओं को केंद्र की नीयत पर भरोसा नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा दुनिया पर भरोसा किया जा सकता है। लेकिन झूठ और साजिश का सहारा लेने वाले भाजपा के 2 जी पर तो बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।
सुरजेवाला ने चंडीगढ़ पर कब्जे के लिए संविधान के आर्टिकल 240 में बदलाव करने को संघीय ढांचे को कमजोर करने की भाजपा की साजिश करार दिया है। भारत सरकार ने बदनीयत से भाखड़ा डैम पर पंजाब पुलिस को कब्जा करने देने और उसके गेट बंद करने की इजाजत देकर और डेम पर हरियाणा के पानी के अधिकारों से छेड़छाड़ करके दोनों राज्यों में फूट के बीज बोने का काम किया है।

हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी की संरचना पूरी तरह तहस नहस करने की कोशिश की गई है। पंडित नेहरू ने पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट 1947 के अंतर्गत पूर्ण लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप एक चुने हुए सीनेट और सिंडिकेट के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी का गठन किया था। अब आर्टिकल 240 में बदलाव कर हरियाणा और पंजाब राज्यों की मूलभूत भावनाओं, अधिकारों और जज्बे पर हमला बोलना मोदी सरकार का सबसे ताजातरीन षड्यंत्र है।
हालातों को समझें पंजाब-हरियाणा सरकारें
सुरजेवाला ने कहा कि वह नायब सैनी सरकार और पंजाब में भाजपा के नेताओं को भी अचान करते है कि वह हालातों को समझे और हरियाणा एवं पंजाब के अधिकारों तथा भावनाओं के साथ खड़े होने की हिम्मत करें, दोनों राज्यों की जनता एकजुटता के साथ पंजाब और हरियाणा के चीच कड़वाहट के बीज बोने के केंद्र सरकार के मनसूबों को पूरा ना होने दें।
- आस्था से साथ सफाई भी जरूरीः चारधाम में स्वच्छता की भी बड़ी मुहिम, धामी सरकार ने 798 टन कचरा हटाकर प्लास्टिक मुक्त बनाने की ओर बढ़ाए कदम
- रॉकेट लॉन्चर से हमले का प्लान? आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिले ऑडियो मैसेज से उड़े होश, जानिए क्या है सच
- युवा अधिवक्ता की कार हादसे में मौत का मामलाः हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, जांच शुरू न हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
- IIT Delhi का बड़ा तकनीकी कमाल: भारत ने बनाया पहला स्वदेशी Micro-GPU, AI और स्मार्ट डिवाइसेज को मिलेगी नई ताकत
- Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम, पिछली बार जीता था गोल्ड, इस बार भी खिताब पर नजर


