शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने OBC वर्ग के मुद्दों और उनके सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक उत्थान को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस ने एक प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया है। एआईसीसी (AICC) प्रभारी हरीश चौधरी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
इस नवगठित कमेटी में कुल 7 सदस्यों को जगह दी गई है, जो वर्ग के उत्थान के लिए मजबूत रणनीति तैयार करेंगे। कमेटी में प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, हीना कांवरे, सिद्धार्थ कुशवाहा, विकास गुर्जर और राजकुमार पटेल को शामिल किया गया है। कांग्रेस का यह कदम आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

