कुमार इंदर, जबलपुर। युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष शुभम उर्फ राजा श्रीवास्तव पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। विजय नगर क्षेत्र की युवती ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि शुभम ने शादी का झांसा देकर दो सालों तक उसका दुष्कर्म किया। बता दें कि शुभम श्रीवास्ताव कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव विनोद श्रीवास्तव का बेटा है।
युवती ने बताया कि जून 2024 में उसकी शुभम से पहचान हुई थी। अगस्त 2024 में शुभम ने उसके घर आकर शादी की बात कही थी। आरोप यह भी है कि कांग्रेस नेता ने युवती के घर में भी शादी का झूठा कहकर उसका रेप किया है। तीन दिन से वह FIR करवाने के लिए भटक रही है। आरोपों के जवाब में राजा श्रीवास्तव ने लड़की पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी दोनों पक्षों की शिकायत के बाद सबूत इकट्ठे कर रहे हैं। जिसके बाद मामले का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

