रंगदारी मांगने के आरोप में कांग्रेस नेता राजीव राजा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मॉल एन्क्लेव के कारोबारी रविश गुप्ता से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कांग्रेस नेता राजीव राजा का नाम सामने आया था, इसके बाद यह गिरफ्तार की गई है।
बताया जा यह है कि राजीव पार्टी का शहरी युवा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का करीबी रह चुके हैं। राजा की गिरफ्तारी की सूचना पर कई नेता थाने भी पहुंचे और गिरफ्तारी को लेकर आपत्ति की लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।

इस पूरे मामले की जांच थाना नंबर आठ की पुलिस टीम कर रही है। बीते कुछ दिन पहले कारोबारी को एक फोन आया था और 30 लाख की रंगदारी की मांग की गईं थी, इसकी सूचना पुलिस को दी गई जांच के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, इन तीनों के मोबाइल की जांच की गई जिसकी कॉल डिटेल में राजीव राजा का नंबर दिखाया गया है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
