चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपने किसी विवादित बयान को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि खुद की राजनीति में वापस आने को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि एक बार सिद्धू फिर से 2027 के चुनाव के पहले खुद को राजनीति में सक्रिय करते हुए नजर आ रहे हैं। इसका सीधा मतलब यह निकाला जा सकता है कि वह चुनावी मैदान में खुद को एक बार फिर से आजमाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस बात का स्पष्ट संकेत खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर कर किया है जिसमें वह अपने शायराना अंदाज में अपनी बातों को रखते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो में उन्होंने शायरी के जरिए विरोधियों को चेतावनी दी कि परिस्थितियां बदलते ही उनके लिए भी हालात कठिन हो सकते हैं।

सिद्धू ने कहा- “आग लगाने वालों को क्या खबर, रुख हवाओं ने बदला तो खाक वो भी होंगे… अब बात रुतबे की है, चाल भी बड़ी और खेल भी खत्म।”आपको बता दें कि हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कुछ ऐसा बयान दे दिया था कि जिसके कारण राजनीति में काफी हलचल हो गई थी। उनकी पत्नी के मुख्यमंत्री की कुर्सी खरीदने जाने को लेकर दिए गए बयान पर काफी चर्चा हुई थी।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
