रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड कर रहे एक वायरल गाने पर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने भी अपना वीडियो तैयार किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो के जरिए स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है। वीडियो में ट्रेंडिंग गाने की धुन पर स्मार्ट मीटर को लेकर व्यंग्यात्मक अंदाज में भाजपा सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए दे रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए उससे कई गुना ज्यादा वसूली की जा रही है।
इस वीडियो में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पार्टी नेताओं ने मनोरंजक अंदाज में स्मार्ट मीटर के विरोध और महंगी बिजली के मुद्दे को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है। कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ा है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी पहले ही राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर चुकी है और अब सोशल मीडिया के जरिए भी सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई जा रही है।

देखें वीडियो –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


