कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की सड़कों पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। देश में चल रहे नीट (NEET) और सीबीएसई (CBSE) पेपर लीक मामले (Paper Leak Row) को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। हालात इतने बेकाबू हो गए कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन (Water Cannon) का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान बैरिकेड्स पर चढ़ रहे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) पर पुलिस ने सीधे पानी की तेज बौछारें मारीं।
पेपर लीक के खिलाफ फूटा गुस्सा, बैरिकेड्स तोड़े
नीट और सीबीएसई जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से गुस्साए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सुबह कुरुक्षेत्र में इकट्ठा हुए। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए भीड़ मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ी। पुलिस ने रास्ते में भारी बैरिकेडिंग (Police Barricading) कर रखी थी।
जैसे ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को लांघने और तोड़ने की कोशिश की, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पहले पानी की बौछारें छोड़ी गईं और फिर लाठीचार्ज (Lathi Charge on Congress) शुरू कर दिया गया।
दीपेंद्र हुड्डा और अशोक अरोड़ा समेत कई बड़े नेता हिरासत में
हंगामे और लाठीचार्ज के बाद जब कांग्रेसी नेता गिरफ्तारी देने पर अड़ गए, तो मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा, थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा (MLA Ashok Arora) समेत कई दिग्गज नेताओं को हिरासत (Detained) में ले लिया। हालांकि, माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद ही सभी वरिष्ठ नेताओं को छोड़ दिया।
प्रदर्शन में शामिल रहे ये बड़े चेहरे
इस बड़े प्रदर्शन (Congress Protest in Kurukshetra) में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे जमीन पर उतरे। इनमें पिहोवा के विधायक मनदीप चट्ठा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और प्रदेशाध्यक्ष निशांत कटारिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

