Congress Mission 2026: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने अपनी सबसे मजबूत टीम को मैदान में उतार दिया है। खास बात यह है कि इस बार पार्टी ने राजस्थान के तीन कद्दावर नेताओं सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह और नीरज डांगी पर सबसे बड़ा भरोसा जताया है। बता दें कि इन नेताओं को सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए नहीं, बल्कि टिकट बांटने और इलेक्शन मैनेजमेंट जैसे बैकएंड कामों के लिए तैनात किया गया है।

किसे कहां मिली कमान?
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट को केरल के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। युवाओं में लोकप्रिय पायलट पर जिम्मेदारी है कि वे गुटबाजी खत्म कर जिताऊ चेहरों को आगे लाएं। भंवर जितेंद्र सिंह को असम का प्रभारी बनाया गया है। भंवर जितेंद्र लंबे समय से असम की रग-रग से वाकिफ हैं, लेकिन उनके सामने बीजेपी के चाणक्य हिमंत बिस्वा सरमा की कड़ी चुनौती है। वहीं नीरज डांगीको केरल की टिकट स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया गया है, यानी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने में इनका अहम रोल होगा।
दरअसल, असम और केरल दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पिछले दो कार्यकाल से सत्ता से बाहर है। सूत्रों की मानें तो पिछले चार दिनों में टिकट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में जबरदस्त तेजी आई है।
असम में दिलचस्प जंग
सूत्रों का कहना है कि असम में भंवर जितेंद्र सिंह की राह आसान नहीं है। उनका मुकाबला उस हिमंत बिस्वा सरमा से है, जो कभी खुद कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा हुआ करते थे। अब भंवर जितेंद्र को उन्हीं के गढ़ में उन्हें मात देना होगा। वहीं केरल में सचिन पायलट का करिश्मा युवाओं को कितना खींच पाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
पढ़ें ये खबरें
- पुरुष के शरीर में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब मिला: जानें PMDS क्या है और पुरुष शरीर में गर्भाशय क्यों रह जाता है?
- UPI चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस ; सरकार बोली – हम एक रुपया भी नहीं ले रहे…
- 29 जिंदगियां सुरक्षित! ऑडेन कोल से ट्रेकर्स का हेली रेस्क्यू
- बाढ़ के खतरे के बीच डुमरिया घाट पहुंचेंगे CM सम्राट चौधरी, गंडक के बढ़ते जलस्तर का लेंगे जायजा
- राजधानी में कैब ड्राइवर पर जानलेवा हमलाः कार में की तोड़फोड़, चाकू लगने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल


