शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता मामले में कांग्रेस सत्तापक्ष पर हमलावर है। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर सरकार पर सियासी हमला बोला है।
अपील के लिए समय फिर इतनी जल्दबाजी क्यों?
सोशल मीडिया एक्स (X) पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा- जब मामला न्यायालय में है और अपील के लिए समय दिया गया है, तो फिर इतनी जल्दबाजी क्यों? दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती जी के मामले में आधी रात को विधानसभा सचिवालय खोलकर उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई। यह साफ है कि राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है कि विपक्ष के विधायकों को किसी भी तरह प्रक्रिया से बाहर किया जाए, चाहे वह दबाव हो, पुराने मामलों को हवा देना हो या फिर इस तरह की जल्दबाजी में कार्यवाही।
कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगी
लोकतंत्र में कानून और प्रक्रिया का सम्मान सर्वोपरि होता है, लेकिन भाजपा लगातार उसे दरकिनार कर सत्ता बचाने की कोशिश में लगी है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है। जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, उन्हें खुलकर राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता का दुरुपयोग ही कहा जाएगा। लेकिन भाजपा यह याद रखे, यह श्री राहुल गांधी जी की कांग्रेस है। न कभी डरी है, न डरेगी। पूरी कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर पर, हर मंच पर, संवैधानिक और कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगी।
सड़क हादसे में 2 मौत, 4 घायलः तेज रफ्तार कार बाउंड्रीवाल में घुसी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
भारती और मल्होत्रा दोनों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा
मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- राहुल गांधी की तरह राजेंद्र भारती की सदस्यता बहाल होगी।राहुल को हाईकोर्ट से रिलीफ मिली थी, राजेंद्र भारती को भी रिलीफ मिलेगी। हमारे पास अभी 60 दिन का समय था लेकिन रात में सदस्यता समाप्त की गई। ये सब राज्यसभा चुनाव के कारण किया जा रहा है लेकिन चुनाव तक राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा दोनों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा। हमें यह पहले से ऐसा करने की शंका थी इसलिए हम रात में विधानसभा पहुंचे थे।
कोर्ट ने दोषी इन्हें माना और आरोप बीजेपी पर
मामले में बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा- विधानसभा ने नियमों के तहत कार्रवाई की है। जीतू पटवारी रात में विधानसभा पहुंचे। ऐसा लग रहा जैसे जीतू पटवारी गुंडागर्दी करने गए हों, इस मामले में विधानसभा के अधिकारी स्वयं सक्षम हैं। जहां तक व्यवस्था बनाने की बात है, जरूरत पड़ेगी तो पार्टी के लोग भी देखेंगे। अपराध करो आप, भ्रष्टाचार इन्होंने किया, FD में गड़बड़ी इन्होंने की, कोर्ट ने दोषी इन्हें माना और आरोप बीजेपी पर लगा रहे हैं। पब्लिकली बात करने से कुछ नहीं होगा, कोर्ट ने दोषी ठहराया है। उस पर विधानसभा ने कार्रवाई की है। कानून के दरवाजे सबके लिए खुले हैं, कोर्ट जाएं और रिलीफ मांगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

