जींद: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर जींद से उचाना की ओर जाते समय हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांसद जयप्रकाश के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें एहतियातन जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में सांसद जयप्रकाश को कोई गंभीर चोट नहीं आई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी हालत सामान्य बताई। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई, लेकिन उनके सुरक्षित होने की खबर मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह हाईवे पर अचानक बेसहारा पशु का आ जाना बताया जा रहा है। घटना के बाद वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।
- ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल गांधी-ओवैसी समेत 14 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- Ranchi Airport News: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, वेटिंग एरिया में एक साथ बैठ सकेंगे 2160 लोग
- अंकिता भंडारी के माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की हरियाणा कांग्रेस! सैलजा बोलीं- बेटी के लिए न्याय मांगना भी अपराध है?
- राजधानी में आधी रात डीजे बंद कराने को लेकर हंगामाः पुलिस पर मारपीट का आरोप, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
- CG Morning News : रायगढ़ और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, पंचमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, आज से चार खेलों के स्कूल स्टेट…समेत पढ़ें अन्य खबरें

