कुंदन कुमार, पटना। बिहार कांग्रेस की ओर से टैलेंट हंट के जरिए युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया एक बार फिर तेज होने जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस पहल को युवाओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसे बीच में रमजान और शादी के सीजन की वजह से कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। अब इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।
युवाओं को मजबूत प्लेटफॉर्म देना उद्देश्य- अभय दुबे
पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सोच रही है कि जो युवा समाज में मुखर आवाज रखते हैं, उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म दिया जाए। इसी उद्देश्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, यह प्रक्रिया देश के 17-18 राज्यों में पूरी हो चुकी है और बिहार को चार हिस्सों में बांटकर इसका आयोजन किया गया है। अब 4 अप्रैल से इसे फिर शुरू किया जाएगा, जबकि 31 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है।
नीतीश के साथ बीजेपी ने किया छल- कांग्रेस
वहीं, बिहार की राजनीति पर निशाना साधते हुए अभय दुबे ने कहा कि, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहारवासियों के साथ छलावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के त्योहारों के दौरान बिहार के साथ राजनीतिक स्तर पर बड़ा छल किया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन विधायकों ने वोट नहीं किया, उनके खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही एनडीए की जीत पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने चुनाव के दौरान पैसों के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
24 मार्च को पूरे बिहार में प्रदर्शन
कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है। पार्टी ने ऐलान किया है कि 24 मार्च को पूरे बिहार में दोपहर 1 बजे एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने बीते दिनों भी प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला भी दहन किया था।
ये भी पढ़ें- आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, मोकामा में जश्न की तैयारी शुरू, स्वागत में भोज का आयोजन, 3 लाख रसगुल्ले तैयार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

