दीपक सोहले, बुरहानपुर। जिले के गणपति क्षेत्र में तहसीलदार ने बड़ी कार्रवाई कर सामुदायिक भवन पर किए अवैध कब्जे को मुक्त करवाया। इसके बाद एमागिर्द पंचायत को हैंडओवर कराया गया। 2003 से इसमें निजी स्कूल संचालक चलाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: स्कूटी से जाते समय CRPF जवान को आया अटैक, सड़क पर बेसुध होकर गिरा; CPR के बाद लौट आईं सांसे
दरअसल, एमागिर्द पंचायत में 2003 में पूर्व विधायक हमीद काजी ने विधायकनिधि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया था। लेकिन कई सालों से यह भवन लापता हो चुका था। कई दिनों की जांच के बाद पंचायत और तहसीलदार को पता चला कि शहर की निजी निमाड़ वेली स्कूल में बने भवन में सामुदायिक भवन के दो कमरे बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में कटा बवाल: दबंगों ने महिला सरपंच के जेठ को पीटा, मुंह पर कालिख पोत पहनाई जूतों की माला, बाजार में निकाला जुलूस
मामले की सूचना पर सोमवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर भवन को कब्जे में लिया। पंचनामा बनाकर सामुदायिक भवन के दो कमरों को पंचायत को हैंडओवर किया गया। यह स्कूल पूर्व विधायक हमीद काजी के बेटे नूर काजी की है।
यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, किसान गंभीर घायल
पंचायत का कहना है कि 2003 से लेकर आज तक किराया भी वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जब स्कूल संचालक नूर काजी से चर्चा की गई तो उन्होंने इस कार्रवाई की अवैधानिक बताते हुए न्यायालय की शरण मे जाने की बात कही।
यह भी पढ़ें: इंदौर में दूध माफियाओं पर सख्ती: खाद्य विभाग ने कनाडिया में मारा छापा, 12 सैंपल जब्त, जांच के लिए भेजा भोपाल
इस संबंध तहसीलदार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा, ‘सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जा करने की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते आज कार्रवाई करते हुए भवन कब्जे में लेकर पंचायत को हैंडओवर किया गया है।

