दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भाजपा नेता पर हुए प्राणघातक हमले का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: मारपीट और छेड़छाड़ की घटना से सहमा गांव: चिखती रही महिला, जमीन विवाद की आड़ में अश्लील हरकत, JCB से तोड़े खंभे
दरअसल, बीते 1 अप्रैल की दरमियानी रात को गाडरवारा में भाजपा के युवा नेता पवन पटेल पर कुछ लोगों ने प्राण घातक हमला कर दिया था। इस घटना के विरोध में आज कांग्रेस ने नरसिंहपुर के एसपी कार्यालय के सामने धरना देना शुरू कर दिया था। उन्होंने मांग की थी कि जब तक पवन पटेल के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: ‘तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे सड़-सड़ कर मरेगा’, मंदिर के पुजारी ने भक्त से की मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
इस पूरे मामले को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने तेंदूखेड़ा में बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी संदीप भूरिया का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में आशीष सिंह उर्फ रुद्र प्रताप सिंह चौहान और सोनू सिकरवार को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की गई है। आरोपी आशीष और पवन पटेल का बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। बहरहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस का धरना खत्म हो गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

