गुरदासपुर। गांव आदियां में 22 फरवरी रात को चेकपोस्ट पर तैनात एसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोलियां मारकर हत्या मामले में नया मोड़ आया है। हत्याकांड में आतंकी कनेक्शन सामने आया था। पुलिस के अनुसार, आईएसआई आतंकी संगठन के कहने पर आदियां गांव निवासी रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और दिलावर सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था।
25 फरवरी को मुठभेड़ में आरोपी रणजीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह घायल हुए थे। आरोपी रणजीत सिंह के ताया हरविंदर सिंह ने कहा, वह शनिवार को भतीजे रणजीत सिंह के मामले में जिला कॉम्पलेक्स गए थे तो वहां उन्हें अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा, रणजीत के बारे में बात करनी है। कोर्ट में एक आदमी आया है।
उक्त व्यक्ति ने खुद को नवापिंड झावर का बताया। बाद में उक्त व्यक्ति कैंटीन मिला और कहा कि रणजीत को इंसाफ दिलाने के लिए आप क्या कर रहे हो तो मैंने कहा कि कोर्ट में केस चल रहा है। फिर उक्त व्यक्ति ने कहा कि इंसाफ नहीं मिलेगा, आप कहो तो इंस्पेक्टर को गोली मार दें।

उन्होंने कहा कि 15 दिनों से गुरमीत को मारने का प्लान बना रहे हैं। इधर, एसएसपी आदित्य ने कहा, हरविंदर सिंह ने उक्त आदमी को पकड़वाया क्यों नहीं, पर मामले की जांच की जाएगी।
- MP TOP NEWS TODAY: 3 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Rajasthan Panchayat Election 2026: तीसरे चरण में 68.39% मतदान, बांसवाड़ा सबसे आगे; जानिए जयपुर का हाल
- यूपी में BJP की बढ़ेगी मुश्किल? जदयू के बाद अब चिराग ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
- Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले, SP ने जारी किया आदेश
- Haryana Top News : हरियाणा कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूर, रोडवेज कर्मचारियों की चक्का जाम की चेतावनी, 15 नवंबर को सीएम आवास का घेराव करेंगे अतिथि शिक्षक समेत दिनभर की बड़ी खबरें….
