चंडीगढ़. पंजाब मे कांग्रेस इन दिनों जमकर गुटबाजी देखने को मिल रही है. नई नियुक्ति आने वाले तूफान के ओर इशारा कर रही हैं. पंजाब में कांग्रेस के कई बड़े नेता नई जिम्मेदारी में खुद को अलगथलग महसूस कर रहे हैं जो अब विद्रोह का बड़ा कारण बन सकते हैं. यही कारण है कि भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. इस बीच लुधियाना से सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के फैसले के बाद कई वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी की चर्चा तेज हो गई है. खबर यह भी है कि चन्नी ने इसके बाद एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है.
चन्नी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
नाराज चन्नी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे है यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर कांग्रेस नेताओं की इमरजेंसी बैठक बुलाई है. बैठक में तीन सांसदों, 12 विधायकों तथा करीब 40 पूर्व विधायकों और वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को आमंत्रित किया गया है.
कई वरिष्ठ नेता पहुंचे, नेताओं के आने का सिलसिला जारी
चन्नी की बैठक में विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पहुंच चुके हैं. इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, नाजर सिंह मानशाहिया, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर सिंह लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल,गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों और कमलजीत कड़वल सहित कई वरिष्ठ नेता बैठक में पहुंच चुके हैं. बैठक में नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है. बैठक के नतीजों और वरिष्ठ नेताओं के अगले कदम पर अब प्रदेश की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि इस बैठक से जुड़ी कोई आधिकारिक बात समाने नहीं आई है.
- धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र यात्रा’ के खिलाफ दामोदर यादव का हल्लाबोल: दी ‘बहुजन राष्ट्र यात्रा’ निकालने की चेतावनी
- कर्नाटक की रोड पर शख्स का दिखा खतरनाक स्टंट, बाइक के पीछे टोकरी में ठूंसकर मासूम बच्चों को ले जाता दिखा- Video
- अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
- छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर भड़कीं BJP विधायक उषा ठाकुर: बोलीं- ‘यह कांग्रेस की संस्कृति और घटिया संस्कारों का प्रमाण’
- Gold Silver Rate Today : त्योहारों से पहले सोना-चांदी फिर चढ़ा, जानिए दिल्ली से इंदौर तक आज के भाव



