रायपुर. नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियानों की समीक्षा करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए, जिसे लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है. सासंद बृजमोहन ने कहा कि ये बीजेपी का गढ़ है तो बीजेपी के नेता आएंगे ही. छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनेगा. आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद की दो सबसे बड़ी समस्या है, उन्होंने देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का ठाना है. केंद्रीय गृहमंत्री शाह नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए यहां आते हैं. कांग्रेस को धन्यवाद करना चाहिए. छत्तीसगढ़ के विकास में कोई बाधा थी तो वह नक्सलवाद थी.

इसे भी पढ़ें : फर्जी आदेश के दम पर वर्षों तक सरकारी नौकरी कर रहे चार कर्मचारी हुए बर्खास्त, गंभीर धाराओं में एफआईआर भी दर्ज…

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से बढ़ता है गौरव : सासंद बृजमोहन अग्रवाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर पंडुम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची. उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति के आने से हमारा गौरव बढ़ता है. हम सब का सौभाग्य है देश की राष्ट्रपति बस्तर पण्डूम के उद्घाटन में पहुचीं. हम सब उनका अभिनंदन स्वागत करते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


