चंडीगढ़। पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पंजाब के 28 सबसे खतरनाक (Most Wanted) गैंगस्टरों की सूची जारी की है। खास बात यह है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली पुख्ता जानकारी देने वालों के लिए लाखों रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का दावा है कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में मोस्ट वांटेड अपराधियों पर आधिकारिक रूप से इनाम रखा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर नकेल कसने के बाद अब जनता की भागीदारी से गैंगस्टरों का सफाया किया जाएगा।
गोपनीय रखी जाएगी पहचान
सरकार ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि जो भी व्यक्ति इन अपराधियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देगा उसकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। जानकारी देने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई सफल होने पर तयशुदा इनामी राशि दी जाएगी।

पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की मुहिम
पंजाब सरकार के अनुसार, राज्य को गैंगस्टर संस्कृति से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हाल ही में पुलिस ने राज्यव्यापी अभियान चलाकर कई अपराधियों और उनके करीबियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब इन 28 मुख्य चेहरों पर फोकस किया जा रहा है।
- नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट और 2 एयर गन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- रास्ते में मौत से मुलाकातः दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौट रहा था 7 साल का मासूम, फिर उसके साथ जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
- आगर मालवा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर बनाई दाल-बाटी! मनाने में जुटे अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
- JDA छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान: प्रदेशभर में कल से OPD सेवाओं का बहिष्कार, अस्पताल के बाहर देखे जाएंगे मरीज


