अमृतसर। पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार कांग्रेस पार्टी ने नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
इस बारे में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा कि कुछ दिन पहले नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। पहले उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया था और अब पार्टी से उन्हें निकाल दिया है। आपको बता दें कि, इस कार्रवाई की अभी कोई आधिकारिक लेटर सामने नहीं आई है।
बता दें कि, पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल आज अमृतसर में डॉ. राजकुमार वेरका के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को पहले पार्टी से सस्पेंड किया गया था, लेकिन अब उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद तब और बढ़ गया जब चंडीगढ़ में गवर्नर से मुलाकात के दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ का पोर्टफोलियो नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर आरोप लगाया कि वहां CM बनाने के लिए पैसे लिए जाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने पार्टी नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
- MP में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब नियमित पदों जैसा मिलेगा वेतन, विभाग ने जारी किए आदेश
- Rajasthan Crime News : नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति करता था वीडियो कॉल में दूसरी लड़की से बात, पांच पर मामला दर्ज
- दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और आंधी के बीच उड़ानों पर भी असर
- वीरपुर पुलिस को बाइक चोरों की खुली चुनौती, अस्पताल परिसर बना चोरों का सेफ जोन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- ‘जंग में ईरान की हो सकती है जीत…’, पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया भारत किसके साथ है खड़ा

