कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में घरेलू गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। शहर के नदी गेट चौराहा से पाटनकर बाजार चौराहा तक कांग्रेस ने थाली-चम्मच बजाकर सिलेंडर की अर्थी निकाली।
यह भी पढ़ें: ‘प्रजातंत्र खत्म, तानाशाही हावी’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पांच राज्यों के चुनावों पर दिया सनसनीखेज बयान, RSS को बताया षड्यंत्र का जनक
दरअसल, मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बाद देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी किल्लत देखने के लिए मिली है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में जगह-जगह आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर के नदी गेट चौराहा पर बड़ी संख्या में एकजुट हुए कांग्रेसियों ने पाटनकर बाजार चौराहा तक प्रदर्शन रैली निकाली। इस दौरान हाथों में थाली को लेकर चम्मच से बजाया। खाली कटोरा और हाथ ठेले पर सिलेंडर की अर्थी निकालते हुए यह प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें: MP भाजपा को जल्द मिल सकते हैं संगठन महामंत्री! RSS ने 50 प्रचारकों को BJP में भेजने पर किया मंथन, हरियाणा की संघ बैठक के बाद बढ़ी हलचल

शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। सुरेंद्र यादव का कहना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश भर में लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों के घरों में खाना पकाने के लिए बढ़ती महंगाई के बीच थोड़ा बहुत राशन तो है लेकिन उसे पकाने के लिए गैस सिलेंडर नहीं है। यही वजह है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा इस किल्लत से परेशान हो रहे हैं, जिसको देखते हुए सरकार को जगाने का प्रयास प्रदर्शन के माध्यम से किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

