शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले असंतुष्ट नेताओं की कुंडली तैयार करेगी। इसके लिए विधानसभा प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा प्रभारी को अपनी रिपोर्ट में बताना होगा नेता- कार्यकर्ता क्यों असंतुष्ट, नाराजगी के कारण, नाखुश नेता, किस नेता से जुड़ा हुआ है ये सब बताना होगा।

भीतरघातियों और असंतुष्ट नेताओं को पहचाना

इसका उद्देश्य वक्त रहते भीतरघातियों और असंतुष्ट नेताओं को पहचाना जिसका चुनाव में प्रभाव न पड़े। समर्पित कार्यकर्ताओं के फोन नंबर, निरंतर संवाद, सामाजिक और जाति का समीकरण, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रभावशाली व्यक्ति, सामाजिक संगठन से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। अक्सर देखा जाता है कि चुनाव में कई कांग्रेसी पार्टी के खिलाफ भीतरघात कर देते हैं जिससे पार्टी को नुकसान होता है।

बड़ी खबरः निगम मंडल, प्राधिकरणों के नाम तय! जल्द आएगी सूची, दिल्ली से मिली हरी झंडी

जो काम करेगा वही पद पर रहेगा

प्रभारियों को विधानसभा में प्रवास करने के निर्देश भी दिए है। कांग्रेस में चल रही तीन दिन की बैठक में पदाधिकारियों से सीधा कहा गया जो काम करेगा वही पद पर रहेगा। आगामी दिनों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी और जगह मिलेगी। सिर्फ तमगा लेकर चलने वाले नेताओं को महत्व कम मिलेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m