चंडीगढ़। कांग्रेस ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर लोगों के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात करने के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने कहा है कि दोनों ही सरकारें झूठ और फर्जी वायदों के सहारे चल रही हैं। कांग्रेस ने घोषणा की कि जल्द ही पंजाब में एक संवैधानिक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जो हर गांव तक पहुंचेगा।
इस अभियान के माध्यम से लोगों को पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. बीआर अम्बेडकर जैसे महान नेताओं द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रैस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एआईसीसी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेंद्र गौतम ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ कहा कि कांग्रेस द्वारा देश के लिए किए गए सभी बड़े कार्यों को भाजपा सरकार तबाह कर रही है। भाजपा का न तो देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान रहा है और न ही आधुनिक भारत के निर्माण में, जो आज एक मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।

गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने गरीबों और दलितों से मनरेगा को छीन लिया है, जबकि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के लोगों को उन वजीफों और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर दिया है, जिन्हें पहले कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था। इस मौके पर एआईसीसी सचिव रविंद्र दलवी, सांसद डॉ. अमर सिंह, कुलदीप सिंह वैद और डॉ. राज कुमार वेरका भी उपस्थित रहे।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

