अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नरेगा विरोधी कानून को वापस लेने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह बात कांग्रेस कमेटी जिला देहाती के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला के नेतृत्व में जंडियाला गुरु दाना मंडी में आयोजित विशाल रैली में कही।
भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने गरीब और मजदूर वर्ग की भलाई के लिए नरेगा योजना शुरू की थी, जिसे केंद्र की भाजपा और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकारें साजिश के तहत समाप्त करना चाहती हैं।
रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे केंद्र में विपक्षी नेता राहुल गांधी के करीबी सहयोगी हैं और पंजाब का नेतृत्व करने की पूरी काबलियत रखते हैं। राजा वडिंग के यह शब्द सुनते ही पंडाल में मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता ने जयकारों के साथ प्रतिक्रिया दी।

सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने रैली में उपस्थित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पंजाब में नशों और अपराध का खात्मा कर लोगों को राहत दी जाएगी।
इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद गुरजीत सिंह औजला और सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह, विजय इंद्र सिंगला, सुखपाल सिंह खैहरा, जसबीर सिंह डिंपा, सूरज ठाकुर और अरविंद्र डालवी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मंच सचिव की जिम्मेदारी भगवंतपाल सिंह सच्चर ने निभाई।
- 2 घंटे देश के नाम: दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे गरीबों को फ्री सलाह देंगे
- टोल प्लाजा पर खुला ‘शराब का खजाना’: 342 बक्से, 7,164 बोतलें और UP का ट्रक जब्त
- विक्रमशिला पुल निर्माण में लगे यूपी के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे
- 3 ईरानी पायलट पकड़ने के आरोप पर कतर का आया जवाब, कहा- ये आरोप गुमराह करने वाले हैं
- कथित वंदे मातरम के अपमान पर सियासी घमासान: बीजेपी निकालेगी कैंडल मार्च, CM डॉ मोहन बोले- माफी मांगें सोनिया-राहुल गांधी


