शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राहुल गांधी की छात्रों की गूंज का मुद्दा अब गांव-गांव तक पहुंचेगा। दरअसल, कांग्रेस छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उठी बातों को अभियान के तौर पर लोगों तक ले जाएगी। मुद्दों को चुनाव तक जीवित रखने के लिए कार्यक्रम में उठी समस्याओं पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने बताया कि राहुल गांधी का पूरे देश में छात्रों की गूंज का कार्यक्रम चल रहा है। इंदौर में संभावनाओं से ज्यादा सफल रहा। कार्यक्रम आगे वाले समय में राहुल गांधी और छात्रों के मुद्दों की बात को आगे बढ़ाया जाएगा। परीक्षाओं में पेपर लिक, भर्ती, अनियमितताएं, समस्याएं विशेष मुद्दों के तौर पर गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसकी पूरी प्लानिंग की गई है। टीम के माध्यम से इसका काम होगा लोगों तक पहुंचाने का.. ताकि लोगों को पता चल सके की मध्य प्रदेश में युवाओं का क्या हाल है। 

वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने बताया कि सिर्फ सुर्खियों के बने रहने के लिए कांग्रेस का प्रोपेगेंडा हुआ था और एक और प्रोपेगेंडा कर रहे हैं। एनएसयूआई के छात्रों को लेकर आए खड़ा करके झूठ की गूंज का कार्यक्रम था. सत्ता के लिए काम कर रहे है। सेवा भाव से सिर्फ भाजपा युवाओं के साथ है। गांव-गांव तक झूठ फैलाने से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m