चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कांग्रेस को कुर्सियों के रेट मुबारक हों। कांग्रेसी नेता तो अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व कौंसलरों के रेट लगा रहे हैं। यह पंजाब की कुर्सियों व इकॉनोमी के रेट लगा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाबियों ने उन्हें सेवादार बनाया है। वह पंजाब में इंडस्ट्री को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 500 करोड़ में सी.एम. की कुर्सी लेने वाला पंजाब की सेवा नहीं कर सकता है। ऐसा व्यक्ति तो पहले 500 करोड़ की वसूली सत्ता में आने पर करेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने रेट लिस्ट जारी करके बता दिया है कि वह पंजाब का भला नहीं कर सकते हैं। वास्तव में कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के दिल में पंजाब व पंजाबियों के प्रति कोई दर्द नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बिकाऊ पार्टी बन कर रह गई है। यह विभिन्न सरकारी विभागों के रेट लगा रहे हैं कि कौन-सा विभाग कितने में बिकेगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री मान ने पटियाला जिले में रीतखेड़ी लिंक रोड के निर्माण में अनियमितताएं पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उसकी सभी अदायगियां तुरंत रोकने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने आज 3 निर्माणाधीन सड़कों की जांच की, जिनमें से 2 सड़कों का निर्माण कार्य सही पाया गया, जबकि एक सड़क के निर्माण में खामी पाई गई।
- बीएससी नर्सिंग और बी फार्मा के खराब रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल
- रांची में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के पुतला दहन के दौरान बवाल, पुलिस से झड़प, 2 घायल
- दर्दनाक हादसा: 3 साल के मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, मचा हड़कंप
- Chhattisgarh : घर के किचन में घुसकर भालुओं ने मचाया उत्पात, दहशत में कटी लोगों की रात, देखें वीडियो
- छिंदवाड़ा hospital अग्निकांड: NICU में वार्मर में स्पार्किंग से झुलसी 1 बच्ची की इलाज के दौरान मौत, 2 नवजात गंभीर

