Rajasthan Politics News: दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर (AICC) में इन दिनों हलचल तेज है। पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय महासचिवों से लेकर राज्यों के प्रभारियों तक की कुर्सी खतरे में है। संगठन के काम को धार देने के लिए अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

कौन रहेगा, कौन जाएगा? रिपोर्ट कार्ड तैयार
पार्टी के सबसे बड़े चेहरे मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच लंबी बातचीत हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने सभी पदाधिकारियों का परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि किसे पद पर बनाए रखना है और किसे बाहर का रास्ता दिखाना है। पार्टी का मकसद चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह से एक्टिव करना है।
राजस्थान के इन 9 नेताओं पर सबकी नजर
राजस्थान के 9 बड़े नेता फिलहाल AICC में अहम पदों पर बैठे हैं। इसमें सचिन पायलट और भंवर जितेंद्र सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा हरीश चौधरी, रेहाना रियाज, दानिश अबरार, संजना जाटव, धीरज गुर्जर, दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ भी लिस्ट में हैं। इनमें से कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य अब दिल्ली से आने वाले आदेशों पर टिका है। भंवर जितेंद्र सिंह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन उनका इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं हुआ है।
क्या रंधावा और पायलट को मिलेगी नई जिम्मेदारी?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान को नया प्रभारी मिलेगा। वहीं, सचिन पायलट को लेकर भी अटकलें कम नहीं हैं। चर्चा है कि उन्हें राजस्थान में PCC चीफ की बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर पायलट राजस्थान लौटते हैं, तो AICC में उनकी जगह किसी और सीनियर नेता को मौका मिल सकता है। अभी सब कुछ दिल्ली में होने वाली बैठकों पर निर्भर है। चुनाव सिर पर हैं, इसलिए फैसले भी जल्द लिए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- महाकौशल और विंध्य के यात्रियों को बड़ा झटकाः 25 अक्टूबर से बंद होगी जबलपुर-इंदौर इंडिगो फ्लाइट, बढ़ेगी परेशानी
- गंडक विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बालू से मरम्मत का विरोध, मिट्टी से काम की मांग
- शाही कब्रिस्तान की जमीन को लेकर बड़ा खुलासा: प्रशासन की जांच में वक्फ की नहीं, सरकारी निकली जमीन
- दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
- ‘मैं डींग नहीं हांक रहा हूं…’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय लिया, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश किया
