हकीमुद्दीन नासिर, महासमुंद। जिले में एक आरक्षक का चालान की कॉपी देने के एवज में 2500 रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए संबंधित आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मामला सांकरा थाना का है। वायरल वीडियो में आरक्षक अरुण प्रताप सिंह एक फोटो कॉपी दुकान में पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि चालान की कॉपी उपलब्ध कराने के नाम पर 2500 रुपये की मांग की गई और कम राशि देने पर दबाव बनाकर पूरी रकम वसूल ली गई।

गौरतलब है कि नियमानुसार चालान की प्रति संबंधित पक्ष को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

narayana

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया वीडियो में दिखाई देने वाला आरक्षक सांकरा थाना में पदस्थ है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए उसे तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

देखें वायरल वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H