कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर की बीती रात अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके पेट में दर्द उठा जो काफी तेज था। ऐसे में इसके बाद विजिलेंस टीम उसको तुरंत सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर सोफिया गर्ग ने उनका टाइट्रीमेट किया है।
डॉक्टरो के अनुसार अमनदीप कौर के गुर्दे की नीचे वाली नली में पथरी पाई गई है जिसके कारण उसे काफी दर्द हुआ। प्रारंभिक जांच और उपचार के बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पथरी के कारण उन्हें दर्द अधिक था जो वह सहन नहीं कर पाईं। अमनदीप कौर पहले से ही पथरी की बीमारी से पीड़ित थी लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान अचानक से उसका दर्द काफी बढ़ गया।

पूछताछ के बाद हुई थी गिरफ्तार
आपको बता दें कि अप्रैल महीने में अमनदीप कौर को एएनटीएफ की टीम ने 17 ग्राम से ज्यादा नशे के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमात में रिहा हो गई, इसके बाद ही विजिलेंस ब्यूरो ने उसके खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को फिर से गिरफ्तार किया और अदालत से तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया था लेकिन अब उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण यह पूछताछ कुछ समय के लिए थम गई है।
- बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
