लखनऊ। यूपी पुलिस व STF के साथ हुई मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी बदमाश गोरखपुर का निवासी भानू प्रताप सिंह बबलू मारा गया। 2 सिपाही गोली लगने से घायल है।मृतक बदमाश के पास से कई अत्याधुनिक हथियार मिले है। जो विदेशी हो सकते है।
इलाज के दौरान मौत
बताया जा रहा है कि सुपारी किलर के तौर पर बदनाम भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस गोरखपुर पुलिस और अम्बेडकरनगर पुलिस ने अलग कुल एक लाख 65 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अयोध्या में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को घेराबंदी की। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोलियां चला दी और जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
READ MORE: राम मंदिर के चढ़ावे का मामला पकड़ रहा तूल, अब रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया आई सामने
अयोध्या में हुआ एनकाउंटर
यह एनकाउंटर अयोध्या में आधी रात हुआ। बाइक सवार भानू प्रताप को पुलिस ने टोका तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में वह मारा गया। उस पर 40 मुकदमे दर्ज थे। वह सुपारी लेकर हत्या की घटनाओ को अंजाम देता था। भानु पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्ती पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था।

