वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक ठेकाकर्मी को चालू लाइन में बिना किसी सेफ्टी किट के खंभे पर काम के लिए चढ़ा दिया गया और वो 11 केवी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
कब और कैसे हुई घटना ?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक को मोहभट्टा मेला परिसर में स्थित चालू लाइन में खंभे पर चढ़ा दिया गया और वो बिना किसी सेफ्टी किट के काम कर रहा था। इसी दौरान वो 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।
घटना का वीडियो आया सामने
वहीं इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया है और खंभे पर लटका है। साथ ही दर्द से कहरा रहा है। घटना के बाद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़कर उसे नीचे उतारा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

