कुमार इंदर, दिल्ली/जबलपुर। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से विजय शाह को झटका लगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार को मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी देने पर फैसला करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: फूलसिंह बरैया को मिला दिग्विजय सिंह का साथः बोले- जो कहा वो उनके विचार नहीं, किताब लिखने वाले पर होना चाहिए कार्रवाई
राज्य सरकार को दिया 2 सप्ताह का वक्त
फैसला करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह का वक्त दिया है। मामले में SIT पहले ही अपनी चार्जशीट जमा कर चुकी है। राज्य सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं मिली है। SIT ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि मंजूरी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: करोड़पति निकला भिखारीः रेस्क्यू में चौंकाने वाले खुलासे, 3 मंजिला मकान, 2 वन-बीएचके घर, 1 कार व ड्राइवर और 3 ऑटो, सराफा मार्केट में ब्याज पर देता है रुपए
विजय शाह के दूसरे विवाद भी SIT को सौंपने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को विजय शाह से जुड़े दूसरे विवाद भी SIT को सौंपने के लिए कहा है। SC से विजय शाह के वकील ने कहा है कि हमने माफी मांगी थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अब बहुत देर हो गई है।
क्या है मामला?
यह मामला तब शुरू हुआ जब 11 मई को इंदौर के महू में एक कार्यक्रम के दौरान विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 14 मई को उनके खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) के तहत दर्ज की गई, जिसमें देशद्रोह और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
उमंग सिंघार का आरोप- सरकार महीनों तक SIT की रिपोर्ट दबाए बैठी रही
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की तारीफ करते हुए उमंग सिंघार ने भाजपा और मंत्री विजय शाह को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कर्नल सोफिया कुरैशी जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख़्ती ने भाजपा की सोच और चरित्र पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।SC ने साफ कहा है माफी में बहुत देर हो चुकी है और राज्य सरकार को 2 हफ्ते में यह बताने का निर्देश दिया है कि मुकदमा कब शुरू होगा।’
उन्होंने आगे कहा कि सेना की अधिकारी, देश की बेटी और राष्ट्र के सम्मान पर हमला हुआ, लेकिन भाजपा सरकार महीनों तक SIT की रिपोर्ट दबाए बैठी रही। यह कोई एक बयान नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में पनपती असंवेदनशील और घृणित मानसिकता का उदाहरण है।

देश की सुरक्षा में तैनात हमारी बहन के प्रति ऐसी ओछी सोच रखने वाले भाजपा मंत्री विजय शाह से मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा सहित उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करना चाहिए। देश की सेना और महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं। कानून सबके लिए बराबर है, मंत्री के लिए भी।
हेमंत कटारे ने की इस्तीफे की मांग
शब्बीर अहमद, भोपाल। मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विजय शाह से इस्तीफा लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। विजय शाह जैसे नेताओं को संरक्षण देना देश हित में नहीं है। विजय शाह से इस्तीफा लेना चाहिए क्योंकि एक प्रभावशाली व्यक्ति अगर पद पर रहेगा तो जांच प्रभावित होगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें


