प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मंगलवार को कोचिंग संचालक पर हुए हमले और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस पिटाई से मामला उग्र हो गया है। जिसे लेकर कोचिंग क्लासेस संघ, भारत विकास परिषद और सामाजिक संगठन के साथ ही केशव नगर के रहवासी सड़क पर उतर आए, जहां एसपी ऑफिस पर पहुंच एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया।
ये भी पढेंः ऑटो निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद: जमकर चले लाठी-पत्थर, कोचिंग संचालक घायल
बता दें कि मंगलवार दोपहर केशव नगर में हफ्ता मांगने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें आधा दर्जन लोगों ने कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिन्हें गंभीर हालत में उन्हें इंदौर रेफर किया। वहीं घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरिफ और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार और संगठन उनके अवैध मकान-दुकान अतिक्रमण को ध्वस्त कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
ये भी पढेंः पोर्न स्टार बनने की सनक ने पहुंचाया जेल: पति ने पत्नी के साथ 13 मिनट का बनाया सेक्स वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया था वायरल
कार्यकर्ताओं की पुलिस पिटाई के आरोपों के विरोध में कोचिंग क्लास एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और केशव नगर के रहवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर चक्का जाम कर दिया। सभी संगठनों के प्रदर्शनकारी एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी प्रदीप शर्मा के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।
ये भी पढेंः देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, अपना ‘सुहाग’ मिटाने रची खौफनाक साजिश, कत्ल की दास्तान जानकर दहल उठेगा दिल
आक्रोशित लोगों की मांग है कि जिन पुलिसकर्मियों ने युवकों से मारपीट की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही कोचिंग संचालक के साथ मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के अवैध निर्माण हटाने और अवैध रूप से रह रहे लोगों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा।

