चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पुरब पर आयोजित होने वाले सेमिनार को लेकर प्रशासन और छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। छात्र संगठन ने सेमिनार आयोजित करने की घोषणा की है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
विवाद का मुख्य कारण सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित सिख इतिहासकार अजमेर सिंह और जसवंत सिंह खालड़ा के भाई अमरजीत सिंह खालड़ा का शामिल होना हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स संगठन के उपाध्यक्ष अश्मीत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें ऑडिटोरियम में सेमिनार आयोजित करने की अनुमति नहीं दे रहा। दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर अमित चौहान ने कहा कि आमंत्रित वक्ता एक विवादित व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें संबोधन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

छात्र संगठन ने ऐलान किया है कि वे सोमवार को हर हाल में कैंपस में सेमिनार आयोजित करेंगे। इस घोषणा से प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती हैं। पीयू प्रशासन इस मामले को लेकर चिंतित है और कैंपस में पुलिस तैनात करने की संभावना है। इस विवाद ने यूनिवर्सिटी में तनाव बढ़ा दिया है, और स्थिति पर सभी की नजरें टिकी है।
- 6 दिन पहले हुआ ऑपरेशन, फिर बिगड़ी तबीयत; बठिंडा पहुंचते ही मौत, सिरसा में अस्पताल पर हंगामा
- 63 साल से नहीं हुआ फैसला! पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन जमीन का मुकदमा अब भी फाइल में जिंदा
- ‘गांधी के नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं अधिकारी’, नितिन गडकरी ने RTO में भ्रष्टाचार पर कसा तंज, MP में शुरू हुई सियासत
- Haryana Top News : हरियाणा में 13 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मतदाता सूची के लिए आज से दो दिन विशेष अभियान, झज्जर की सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर


