महाराष्ट्र के मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. मालेगांव नगर निगम के डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के ऑफिस में टीपू सुल्तान की फोटो लगाए जाने के बाद शिवसेना और BJP आक्रामक हो गई हैं. BJP के आध्यात्मिक मोर्चा के प्रमुख तुषार भोसले ने नगर निगम को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर तस्वीर हटाई जाए. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर पूरा हिंदू समुदाय खुद फोटो हटा देगा.
शिंदे गुट की शिवसेना के पार्षद भी म्युनिसिपल कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. उनका कहना है कि जब तक डिप्टी मेयर के ऑफिस से तस्वीर नहीं हटेगी, वे शांत नहीं बैठेंगे.
बड़े आंदोलन की चेतावनी
शिवसेना गुट नेता नीलेश अहेर ने कहा कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर फोटो हटानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोध बड़ा आंदोलन बन जाएगा. इससे नगर निगम के भीतर तनाव का माहौल बन गया है.
डिप्टी मेयर का पलटवार
डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद ने विरोध को खारिज किया और कहा कि यह तस्वीर उन्हें सहयोगियों ने भेंट में दी थी. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, इसलिए उन्हें फोटो लगाने में कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि BJP के एक सांसद ने भी टीपू सुल्तान के योगदान को स्वीकार किया है. साथ ही महाराष्ट्र सरकार के एक नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर विरोध करने वाले लोग कौन हैं. फिलहाल, तस्वीर का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस चल रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


