चंडीगढ़। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना
पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि आज लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 10 जिलों—फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला—में गरज-चमक के साथ आंधी और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ बना बदलाव की वजह
मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। यह फिलहाल ऊपरी हवा में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 76° पूर्वी देशांतर और 32° उत्तरी देशांतर के आसपास स्थित है।

नया पश्चिमी विक्षोभ भी हो रहा सक्रिय
इसके अलावा पश्चिमी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जो 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और प्रभावित हो सकता है।
- फूलों की सुगंध से महका बाबा महाकाल का आंगन: 6 से 12 अक्टूबर तक मनेगा उमा-सांझी महोत्सव; 12 को निकलेगी माँ पार्वती की भव्य सवारी
- पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन का संतुलन बिगड़ने से ऑपरेटर की मौत, मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
- रुद्रपुर में भड़का किसानों का गुस्सा! धान खरीद न होने पर हाईवे किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
- महाराष्ट्र में 10% पानी कटौती: अल-नीनो और सूखे की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला
- Bihar Top News 05 oct 2026: अनंत सिंह को मनाने में जुटे ललन सिंह, कांग्रेस की पांच सीटों पर राजद से सीधी टक्कर
