अमृतसर. पंजाबी फिल्म ‘निक्का जैलदार-4’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। ट्रेलर में अभिनेत्री सोनम बाजवा को शराब और सिगरेट के साथ दिखाए गए दृश्यों को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने तीखा विरोध जताया है। फिल्म में सोनम बाजवा एक सिख परिवार की बहू का किरदार निभा रही हैं, और इन दृश्यों को सिख मर्यादा के खिलाफ बताया जा रहा है।
SGPC का कड़ा विरोध
SGPC के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा, “मैंने फिल्म नहीं देखी, लेकिन बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाते हैं कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसी चीजों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। फिल्मों में शराब पीते और सिगरेट फूंकते दिखाना गलत है। अगर सिख पहनावे में कोई ऐसा करता है, तो यह और भी आपत्तिजनक है।”

BJP नेता ने की बैन की मांग
लुधियाना के BJP नेता सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, “फिल्म में सोनम बाजवा को सिगरेट पकड़े दिखाया गया है। सिख समुदाय के पुरुष भी तंबाकू को हाथ नहीं लगाते, लेकिन फिल्म में एक सिख महिला को सिगरेट पीते दिखाया गया है।” उन्होंने सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय, और सेंसर बोर्ड से तत्काल कार्रवाई कर फिल्म पर रोक लगाने की अपील की।
- वैवाहिक कलह से परेशान गुजरात के युवक ने 1700 फीट ऊंची चट्टान से कूदकर दी जान
- पुरानी रंजिश के कारण पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
- पंजाब चुनाव 2027: सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव! 117 सीटों पर पहुंचेंगे, धार्मिक स्थलों से शुरू होगी अकाली दल की यात्रा
- ‘बिहार को खोखला कर रहा ये दशानन’, विजयादशमी पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को दिखाया आईना
- आज से Vivo S2 FE की सेल शुरू, जानें 10,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत ऑफर्स और फीचर्स
