अमृतसर। श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक में लगी तस्वीर पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और विभाग के निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है।
जत्थेदार ने आदेश दिया है कि मंत्री स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर अपना पक्ष रखें, जबकि विभाग के निदेशक लिखित रूप में जवाब भेजेंगे। इसके लिए एक हफ्ते का समय मांगा गया है।
स्मारक में लगे चित्रों को लेकर आरोप है कि सिख सिद्धांतों, मर्यादा और परंपराओं के विरुद्ध प्रस्तुति की गई है। खासतौर पर उस चित्र पर आपत्ति जताया गई है जिसमें दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज को पांच प्यारों को अमृत पान करवाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा जत्थेदार के अनुसार चित्र में गुरु साहिब को जोड़े पहने दर्शाया गया है, जो सिख मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इस पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई है।

इतना ही नहीं, अमृत छक रहे सिंह को बीर आसन में न दिखाया जाना भी धार्मिक मर्यादा के विपरीत बताया गया है। इस लेकर घोर आपत्ति जताई गई है। अब देखना है कि इस विषय में मंत्री द्वारा क्या जवाब आता है।
- Poland Firing: पोलैंड के क्राको में बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल, हमलावर गिरफ्तार
- अयोध्या की सरयू की तर्ज पर नर्मदा किनारे बनेगा ‘नर्मदा पथ’! 51 हजार दीपों से जगमगाया गौरीघाट
- Bihar Top News 07 nov 2026: सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत दो की मौत, महादलित बस्ती में सीएम का दौरा रद्द
- ‘वोट बैंक का संकट या राम भक्ति?’ अखिलेश यादव की नई रणनीति पर पंकज चौधरी का बड़ा बयान
- Today’s Top News: हाथियों के दल ने की किसानों की फसल चौपट, मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, कल मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, पावर कंपनियों में 1501 पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

