Corona Case in CG: सत्यपाल राजपूत, रायपुर। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. बीते 24 घंटो में राजधानी रायपुर में फिर 5 और बिलासपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. अब तक कुल 30 मामले सामने आए, जिनमें से 6 मरीज वायरस को मात देकर डिस्चार्ज हो गए हैं. 1 मरीज ICU में हैं और अन्य 23 होम-आइसोलेशन में हैं. कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 24 है. कोरोना मरीजों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं. राहत की बात यह है कि कोरोना के इस लहर में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.


बता दें, 30 कोरोना मरीजों में से केवल 2 की ही ट्रेवल डिस्ट्री रही है. वे उड़ीसा राज्य से लौटने के बाद टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बाकी 28 मरीज अपने लोकल जगहों से इस वायरस के संक्रमण में आए हैं. यानि कोरोना वायरस हमारे इर्द-गिर्द कहीं भी भीड़-भाड़ वाले जगहों पर मौजूद हो सकता है. हालांकि कि कोरोना वायरस से हमें डरने की जरूरत नहीं है.
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशभर के सभी नागरिकों को पहले ही टीका लगाया जा चुका है. इसलिए हमारे शरीर में इससे लड़ने की इम्युनिटी अब डेवलप हो चुकी है. लेकिन सावधानी में ही समझदारी होती है. कई अन्य बिमारीयों से ग्रसित लोगों पर कोरोना वायरस काफी घातक प्रभाव भी डाल सकता है. इसलिए सभी मास्क लगाएं, हाथ साबुन से धोएं, समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग करें, साफ-सफाई से रहें ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजें खाएं और एक्सरसाइज करें (Corona Case in CG).
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- JCB चलाकर गिराया गया सरकारी डॉक्टर का आवास; स्वास्थ्य विभाग को नहीं थी भनक, CMHO ने की शिकायत
- चिराग पासवान ने तेजस्वी की भाषा पर जताई आपत्ति, अनंत सिंह के मुद्दे पर साधी चुप्पी, अंदरूनी कलह को बताया बेअसर
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब महज 45 पैसे में मिलेगा ₹10 लाख तक का रेल बीमा, PRS काउंटरों पर भी मिलेगी सुविधा
- सीकर से फलौदी जाने थे 690 पुलिसकर्मी, 50 ने कटवाई ड्यूटी; अब होगी कार्रवाई
- UP PET Exam: परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बसें, चेक करें रूट

