Corona Cases in CG: सत्यपाल राजपूत, रायपुर. राजधानी रायपुर से कोरोना को लेकर राहत की खबर सामने आई है. शहर में 10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) डॉ. मिथलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में अब तक कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से केवल 4 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. शेष मामले स्थानीय संक्रमण के हैं.



फिलहाल रायपुर में कोरोना के 25 सक्रिय मरीज हैं. इनमें से 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि 24 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस बार की लहर में अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है.
CMHO डॉ. मिथलेश चौधरी के अनुसार, इस बार का कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है. संक्रमितों में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और स्वाद का चला जाना देखे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग तेजी से संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए उनके प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.
स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह:
- कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं.
- जांच की सुविधा जिला अस्पताल पंडरी और डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में उपलब्ध है.
- घर में इलाज ले रहे मरीजों को परिवार से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें और मास्क का उपयोग जरूर करें.
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें और लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल सलाह लें. जागरूकता और सावधानी से ही इस संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- Bihar Top News Today: बिहार में महाशिवरात्रि की धूम, LJP(R) ने फूंका तेजस्वी का पुतला, CM नीतीश ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, सड़क हादसे में ससुर-बहू की दर्दनाक मौत, भागलपुर अग्निकांड में 6 दुकानें जलकर राख, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- उज्जैन में ‘उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले’ का शुभारंभ: सीएम डॉ मोहन बोले- वाहन खरीदी पर दी जा रही विशेष छूट, व्यापार से बनेगा विकास का नया प्रतिमान
- मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल में कल स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटी श्रद्धालु
- बांग्लादेश में चुनाव खत्म होते ही फिर हिंदुओं के खिलाफ शुरू हुई हिंसा, कट्टरपंथियों ने काली मंदिर को बनाया निशाना ; मचाई तोड़फोड़
- शहडोल में महिला की संदिग्ध मौत या साजिश ? नाले में बोरी के अंदर पत्थर से बंधा मिला शव, हाथ पर ॐ और DR के टैटू से होगी पहचान ?


