हर्षराज गुप्ता, खरगोन। प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर फेमस होने वाली मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में है। मोनालिसा ने अपने पिता के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर दी। केरल के एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया है।
यह भी पढ़ेंः अजब-गजब! HPV वैक्सीन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला, CMHO ने मोमोज-फिंगर चिप्स को बताया कारण
मोनालिसा के बॉयफ्रेंड का नाम फरमान खान है। बताया जा रहा है कि वह केरल में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान वह फरमान खान से मिली थीं। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का सपना देखा।
यह भी पढ़ेंः आंगनवाड़ी में टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत: एएनएम पर लगा लापरवाही का आरोप, मां का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता इस प्रेम संबंध से नाराज थे और शादी के खिलाफ थे। जिसके बाद दोनों ने केरल के एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली।बताया यह भी जा रहा है कि मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल उनका परिवार खरगोन के महेश्वर से केरल के लिए रवाना हो गया है।

