सत्या राजपूत, रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर ने बिना अनुमति बनाए गए व्यावसायिक भवन पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज बुलडोजर चला दिया. जोन-5 के कुशालपुर रिंग रोड नंबर-1 में लगभग 1500 वर्गफुट भूमि पर जी+1 मंजिला अवैध व्यावसायिक भवन को जेसीबी मशीन से तोड़कर जमीदोज करने की कार्रवाई की गई.
नगर पालिका निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5, नगर निवेश विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की. संबंधित निर्माणकर्ता सुनील खंडेलवाल को पहले नोटिस जारी किया गया था. इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर निर्माण जारी रखने पर नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, उप-अभियंता नगर निवेश टिकेन्द्र चंद्राकर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौजूद रही. पुलिस बल की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

