परवेज खान, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी कृषि उपज मंडी में सालों से जमे विवादित बाबू श्रीमान जैसवाल पर विधायक देवेंद्र जैन एवं मंडी डीएस के नामपर व्यपारियों से अवैध वसूली की मांग किये जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। व्यापारियों (फट्टा व्यापारी) ने बाबू द्वारा की जा रही अवैध वसूली की शिकायत कलेक्टर से की है।
10 हजार रुपये एक बार दे दिए
व्यपारी शिवकुमार गुप्ता का कहना है कि वह गल्ले के छोटे से व्यापारी है। मंडी का बाबू श्रीमान जैसवाल उन्हें धमकाता है कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह उन्हें धंधा नहीं करने देगा है। हमने भी सिस्टम में उसे 10 हजार रुपये एक बार दे दिए लेकिन वह एक माह बाद फिर आ गए।
तौल कांटा जब्त कर हमको दोषी ठहराया
और अब विधायक और मंडी डीएस के नाम पर फिर से 10 हजार की मांग करने लगा। जब हमने विरोध किया तो हमारे तौल कांटा जब्त कर लिए और अब उल्टा ही हमको दोषी ठहराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मंडी सचिव एवं बाबू जैसवाल खुद पर लगे आरोपो को निराधार बताते हुए सफाई देते नजर आए।

