पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त टीम ने आज मंडला जिले के एसडीएम कार्यालय के बाबू को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू ने 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहक कार्रवाई कर रही है।
दरअसल फरयादी गेंदलाल दरगढ़ गांव निवासी को जमीन के खसरा में सुधार करवाना था। इस काम की एवज में एसडीएम कार्यालय के बाबू काशी राम मरावी ने 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। फरयादी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त जबलपुर को की गई थी। लोकायुक्त की टीम ने आज रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार की रिश्वत बाबू को देते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
अन्य लोगों के संलिप्त होने की जानकारी
इस रिश्वत मामले में अन्य लोगों के संलिप्त होने की जानकारी आ रही है। बाबू ने किसके शह पर और किसके लिए रिश्वत मांगी थी, इसकी भी जांच की जाएगी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।लोकायुक्त की जांच पूरी होने के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः रिश्वत की दूसरी किस्त 30 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

