Dharm Desk :- जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना हर परिवार की खास प्राथमिकता होती है।लेकिन बहुत बार लाख कोशिशों के बाद घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगता है। इसके फलस्वरूप परिवार के सदस्यों को अक्सर कई तरह की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आपके घर में भी ऐसा माहौल बन गया है कि बार-बार कोई न कोई सदस्य बीमार पड़ ही जाता है और कितनी भी मेहनत से कमाया गया पैसा घर में नहीं टिक पाता है।बल्कि लगातार खर्च होता रहता है।तो यह स्थिति बहुत चिंतनीय होती है।

इस तरह की अदृश्य नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं के कारण घर का वातावरण पूरी तरह से तनावपूर्ण हो जाता है।इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने और जीवन में आर्थिक खुशहाली लाने के लिए कुछ विशेष पारंपरिक और ज्योतिषीय उपाय बहुत कारगर माने गए हैं। सही विधि और नियम के साथ किए गए इन उपायों से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता का संचार होता है। इस प्रयोग को पूरा करने के लिए रविवार या मंगलवार की रात का समय सबसे सही और अच्छा होता है।

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति का आसान उपाय

विधि

उपाय को शुरू करने से पहले मिट्टी का दीपक लें और उसमें सरसों का तेल भर लें। तैयार किए गए तेल के दीपक में थोड़े से काले तिल और एक लोहे की कील को अच्छी तरह से रख दें। सभी सामग्री को दीपक में डालने के बाद उसे अपने घर में सुरक्षित स्थान पर जलाएं।

दीपक को प्रज्वलित करने के बाद इस मंत्र का 11बार जप करें

ओम काल भैरवाय नमः

इस आसान उपाय को कुल सात बार करने का विधान है।जिससे घर की सभी बाधाएं, डर और धन से जुड़ी समस्याएं हमेशा के लिए समाप्त आहो जाती हैं।