हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, यहां बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम खेरकुंडी में स्टॉपडैम में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय रुपाली पिता ओंकार और 5 वर्षीय सिंघम पिता दित्या अन्य बच्चों के साथ नाले पर बने स्टॉपडैम में नहाने गए थे। इसी दौरान चिकनी मिट्टी पर पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में समा गए।
READ MORE: दिल दहला देने वाली वारदात: विधवा महिला से डकैती के बाद गैंगरेप, गंभीर हालत में इंदौर रेफर
साथ के बच्चे घबराकर परिजनों को सूचना देने पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

