जालंधर। जालंधर में पठानकोट चौक में उस समय माहौल गर्म गया जब देर रात गाय को ट्रक में लेकर जा रहा था। जानकारी मिलने के बाद ड्राइवर को हिंदू संगठनों ने रोक लिया। जब हिंदू संगठनों ने ट्रक तो अंदर 7 गाय मिली। इसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और थाना 8 नंबर की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आपको बता दें कि संयुक्त गऊ रक्षा दल जिला प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक में गाय की तस्करी हो रही है। जिसके बाद उन्होंने शिवसेना नेता नरेंद्र सहित पठानकोट चौक पहुंचे। जहां उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर को रोका तो उसने कहा कि ट्रक में कुछ भी नहीं है लेकिन ट्रक के डाले को खोलकर देखा तो उसके अंदर 7 गाय मिली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस अधिकारी के अनुसार शिकायत के बाद जांच की जा रही है। ट्रक के चालक के सारे बिल चेक किए जा रहे है। फिलहाल तस्करी का कोई मामला सामने नहीं आ रहा। वह टीम सहित जांच में जुटे हुए हैं अगर कोई खामी सामने आती है तो वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर

